East Singhbhum News : चाकुलिया हाट 3.40 लाख और बस स्टैंड की 4.40 लाख में नीलामी

Updated at : 28 Feb 2025 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : चाकुलिया हाट 3.40 लाख और बस स्टैंड की 4.40 लाख में नीलामी

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

नगर पंचायत के प्रशासक की उपस्थिति में इनामुल हक ने अपने नाम किया, हाट में दुकान लगाने वालों को 10 रुपये देने पड़ेंगे

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नीलामी प्रक्रिया हुई. इसमें चाकुलिया स्थित साप्ताहिक हाट व बस स्टैंड की नीलामी हुई. इसकी प्रक्रिया नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार की मौजूदगी में हुई. इसमें इनामुल हुसैन, हैदर अली, मो कलीम व संजय महतो ने भाग लिया. सर्वोच्च बोली लगाकर इनामुल हुसैन ने साप्ताहिक हाट व बस स्टैंड को अपने नाम कर लिया. साप्ताहिक हाट की नीलामी 3 लाख 40 हजार 100 रुपये में हुई, जबकि बस स्टैंड की नीलामी 4 लाख 40 हजार 100 रुपये में हुई. नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने कहा कि साप्ताहिक हाट में आने वाले दुकानदारों से 10 रुपये की राशि ली जायेगी. 10 रुपये से अधिक लेने पर नगर पंचायत प्रशासन कार्रवाई करेगा. साप्ताहिक हाट की नीलामी एक वर्ष के लिए हुई है, जबकि बस पड़ाव की नीलामी 3 वर्ष के लिए हुई है. साप्ताहिक हाट की प्रारंभिक बोली 1.40 लाख रुपये व बस पड़ाव की प्रारंभिक बोली 1.63 लाख रुपये रखी गयी थी. मौके पर सिटी मैनेजर अनंत खालको, प्रभात मिंज, तमाल महाकुड़, अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola