ePaper

East Singhbhum News : गालूडीह में रेल रोकने के मामले में छह नामजद और अन्य पर केस दर्ज

Updated at : 23 Sep 2025 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : गालूडीह में रेल रोकने के मामले में छह नामजद और अन्य पर केस दर्ज

गालूडीह रेलवे स्टेशन और काशीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बीते 20 सितंबर की सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक रेल परिचालन रोकने के मामले में छह नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.

विज्ञापन

गालूडीह.

गालूडीह रेलवे स्टेशन और काशीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर बीते 20 सितंबर की सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक रेल परिचालन रोकने के मामले में छह नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल टेका-डहर छेका आंदोलन किया था. घाटशिला रेल पुलिस ने बताया कि छह लोगों पर नामजद व अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है. कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने, सरना धर्म कोड लागू करने और कुड़माली भाषा को मान्यता देने की मांग पर आदिवासी कुड़मी समाज की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 20 सितंबर को रेल टेका-डहर छेका आंदोलन हुआ था. शनिवार की देर रात 10 बजे आंदोलन समाप्त हुआ था.

वार्ता और आश्वासन के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गयी थी. इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 145, 146, 147 और 174 (ए) के तहत दिनांक 21 सितंबर, 2025 को क्रमांक 738/2025 के तहत आरपीएफ/पोस्ट/जीटीएस में छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ घाटशिला रेलवे सुरक्षा बल थाने में मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों पर गालूडीह रेलवे स्टेशन और एलसी गेट नंबर 128 को जाम करने और ट्रेन परिचालन प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola