East Singhbhum News : भवन निर्माण विभाग के चार अभियंता व ठेकेदार पर केस

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : भवन निर्माण विभाग के चार अभियंता व ठेकेदार पर केस

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

पोटका में एसएफसी गोदाम के शेड बदलने के दौरान गिरकर घायल हो गया था मजदूर सुकरा सरदार

विज्ञापन

पोटका.

पोटका में एसएफसी गोदाम में शेड मरम्मत के दौरान सुकरा सरदार गिरकर घायल हो गया था. लापरवाही के मामले में भवन निर्माण विभाग के चार अभियंता एवं ठेकेदार पर पोटका थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला घायल मजदूर सुसनीता सरदार के बयान पर दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में सुसनीता सरदार ने बताया कि उसके पति सुकरा सरदार प्रतिदिन की तरह गोदाम की छत मरम्मत कार्य के लिए निकले. दस बजे मुझे सूचना मिली कि उनके पति 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. टीएमएच में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि पति का दोनों हाथ व पैर टूट गया है. सिर में भी चोट है. काम के दौरान विभाग एवं ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के उपकरण नहीं उपलब्ध कराये गये थे. उनके पति ने यह मांग की थी. मामले में भवन निर्माण विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ललित राम, सहायक अभियंता राजेश बास्के, कनीय अभियंता रितेश चौहान एवं हलधर मुंडा तथा ठेकेदार दिनेश सिंह को आरोपी बनाया है. इस मामले में पोटका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola