East Singhbhum News : राखा कॉपर में महिला क्रिकेट मैच केबल टाउन ने दर्ज की शानदार जीत

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News :  राखा कॉपर में महिला क्रिकेट मैच केबल टाउन ने दर्ज की शानदार जीत

राखा कॉपर मैदान में बुधवार को महिला क्रिकेट का शानदार नज़ारा देखने को मिला.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.

राखा कॉपर मैदान में बुधवार को महिला क्रिकेट का शानदार नज़ारा देखने को मिला. झारखंड महिला क्रिकेट की उभरती प्रतिभाओं की भागीदारी के साथ आयोजित इस मैत्री मैच में केबल टाउन गर्ल्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कवर ड्राइव गर्ल्स जमशेदपुर को 43 रनों से हराया. मैच का शुभारंभ झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (ग्रामीण) के सदस्य मनोज प्रताप सिंह ने टॉस कर किया. टॉस जीतकर कवर ड्राइव गर्ल्स ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

केबल टाउन टीम ने निर्धारित ओवरों में 183 रन बनाते हुए 8 विकेट गंवाए, जबकि जवाब में कवर ड्राइव टीम निर्धारित लक्ष्य से 43 रन पीछे रह गयी. मैच का सफल संचालन रेमंड क्रिकेट एसोसिएशन ने किया. मैच के समापन पर मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला क्रिकेट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और बेटियां अपने खेल से पहचान बना रही हैं. उन्होंने घोषणा की कि राखा क्षेत्र में जल्द ही महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा ताकि प्रतिभाओं को और बेहतर मंच मिल सके. ऐसे आयोजन, उन्होंने कहा, खेल भावना को ही नहीं बल्कि ग्रामीण बेटियों के आत्मविश्वास को भी मज़बूती देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola