East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर
Author Avinash jha
Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों का अरोप- एनएचएआइ की गलत तकनीक का खामियाजा भुगत रहे लोग
विज्ञापन
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम में ट्रक के धक्के से बाइक सवार निश्चिंतपुर निवासी जगन्नाथ मान्ना (44) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय युवकों ने उसे इलाज के लिए टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. पैर में गंभीर चोट लगने से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ मान्ना बाइक से बाजार से ओवरब्रिज की ओर जा रहा था. ओडिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
त्रिवेणी संगम के पास लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं
कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. एनएचएआइ की गलत तकनीक के कारण इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. ओवरब्रिज के ऊपर संगम स्थल होना चाहिए था. लेकिन तकनीकी गलती के कारण संगम स्थल नीचे हो गया है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार जादूगोड़ा का युवक गंभीर
डुमरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय गौरव सामद गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे डुमरिया सीएचसी भेजा गया. डॉ पराव माझी ने प्रारंभिक इलाज कर रेफर कर दिया. गौरव सामद जादूगोड़ा लिपीघुटु गांव के दुलाल सामद का पुत्र है. वह बाइक से जा रहा था. सूचना पाकर डुमरिया पुलिस पहुंची. गौरव सामद के सिर, हाथ, पैर व सीने में चोट लगी है. स्वर्गछिड़ा में उक्त जगह पर हमेशा दुर्घटना होती है. रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के चालक तीखी मोड़ होने के कारण संतुलन खो बैठते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










