East Singhbhum News : चाकुलिया डाक बंगला में बांग्ला जात्रा का मंचन 10-11 दिसंबर को

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : चाकुलिया डाक बंगला में बांग्ला जात्रा का मंचन 10-11 दिसंबर को

नव-दिगंत कला संस्कृति मंच ने बैठक कर तैयारी शुरू की

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया डाक बंगला परिसर में गुरुवार को नव-दिगंत कला संस्कृति मंच चाकुलिया की बैठक हुई. यहां कोलकाता की प्रसिद्ध जात्रा पार्टी की ओर से चाकुलिया के डाक बंगला मैदान में 10 व 11 दिसंबर को बांग्ला जात्रा मंचन पर चर्चा की गयी. 10 दिसंबर को कोलकाता की अग्रगामी बांग्ला जात्रा कंपनी “सेई हारानो सुर ” और 11 दिसंबर को देवांजलि ओपेरा “अकाल बोधनेर बाजना ” का मंचन करेगी. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कमेटी ने तैयारियां जोर-शोर से की है. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह मंच के संरक्षक समीर मोहंती उपस्थित थे.

उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले तक लोग मनोरंजन के लिए बांग्ला जात्रा का आयोजन करते थे. इस परंपरा को धीरे-धीरे लोग भूलने लगे हैं. उन्होंने कहा की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने हमारी नैतिक जिम्मेवारी है. इसी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए इस वर्ष दिसंबर के महीने में बांग्ला यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की. मौके पर अध्यक्ष गौतम दास, सचिव अरिंदम दे, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, सह सचिव देवाशीष दास, कोषाध्यक्ष दिलीप दास समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola