East singhbhum News : बागजाता सड़क बदहाल, निर्माण की मांग को धरना-प्रदर्शन आज

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
मुसाबनी : मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तय
मुसाबनी.फूलझरी-बाकडा शंख नदी पुलिया के पास रविवार को बागजाता विस्थापित समिति के पूर्व अध्यक्ष छोटे राय सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसमें 24 फरवरी को सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुसाबनी प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना- प्रदर्शन, 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की तैयारी को लेकर मंथन किया गया. बैठक में कहा गया कि 24 फरवरी को प्रखंड कार्यालय के समीप आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे. वहीं, 25 फरवरी से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने तक ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठेंगे. विदित हो कि बागजाता सड़क काफी वर्षों से बदहाल है. गर्मी में धूप देने से धूल उड़ती है, तो बरसात में बारिश होने से दलदल बन जाती है. इस सड़क की बदहाली से हजारों लोग प्रभावित हैं. अब ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया.
बैठक में ये थे मौजूद
गोहला पंचायत के मुखिया पर्वत हांसदा, पूर्व पंसस हरिपद भकत, पूर्व उपमुखिया चांदराय हांसदा, सुखलाल सोरेन, बासो मार्डी, मंगल हांसदा, महेश्वर भकत, भादुआ के ग्राम प्रधान शोले हांसदा, फूलझरी के ग्राम प्रधान श्रीराम मुर्मू आदि.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




