East Singhbhum News : असामाजिक तत्वों ने धान के ढेर में लगायी आग, 60 हजार की क्षति
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

घाटशिला के कीताडीह की घटना, 25 क्विंटल धान जलकर खाक
विज्ञापन
घाटशिला.
मऊभंडार ओपी क्षेत्र की उत्तरी मऊभंडार पंचायत अंतर्गत कीताडीह सड़क किनारे रखे धान के ढेर में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. इस घटना में किसान गोपाल हांसदा का धान जलकर खाक हो गया. गोपाल और उसकी पत्नी सूरज हांसदा ने बताया कि बुधवार को धान कटनी के बाद उसे खलिहान में एकत्रित कर रखा गया था. लगभग ढाई बीघा खेत के धान थे. गुरुवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी, जिससे लगभग 25 क्विंटल धान जलकर नष्ट हो गये. अनुमानित 55 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इधर, घटना की सूचना पर मऊभंडार पुलिस पहुंची. पीड़ित किसान ने इस संबंध में मऊभंडार ओपी में लिखित शिकायत दर्ज की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, झामुमो कार्यकर्ता सुखलाल हांसदा और अपा हेंब्रम ने किसान गोपाल को सुझाव दिया कि मामले की एक प्रति घाटशिला अंचल पदाधिकारी को सौंपे, ताकि उचित कार्रवाई हो सके.धान में धोसा बीमारी लगने से किसान चिंतित
बरसोल.
बरसोल में धान की फसल में धोसा नामक बीमारी लगने से किसान चिंतित हैं. खेतों के बीच धान के पौधे पीले होकर मुरझा जा रहे हैं. कीटनाशक का असर नहीं हो रहा है. किसान अनिल साहू, शंकर मुर्मू, सुजय सिंह, उत्पल कुमार नायक, अजय बारिक, हराधन हांसदा, लक्ष्मी कांत सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, सुबल नायक, गणेश सिंह आदि ने कहा कि इस वर्ष धान के पौधों में धोसा जनित रोग लग रहा है. धान की बालियां लाल होकर सूख जा रही हैं. कोई दवा काम नहीं कर रही है. शोषक नामक कीटों का हमला रोका नहीं, तो पैदावार को प्रभावित कर सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










