East Singhbhum News : झारखंड विषय पर क्विज में अमानत नदी समूह अव्वल

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News :  झारखंड विषय पर क्विज में अमानत नदी समूह अव्वल

घाटशिला कॉलेज में झारखंड स्थापना दिवस पर क्विज आयोजित

विज्ञापन

घाटशिला.

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के तहत गुरुवार को घाटशिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन और झारखंड विषय पर क्विज हुई. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राज्य के इतिहास, आंदोलन और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरुकता बढ़ाना था. प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ राज्य की संघर्ष गाथा को समझने का अवसर मिलता है.

17 समूहों ने क्विज में लिया भाग

क्विज में कुल 17 समूहों ने भाग लिया. प्रत्येक समूह में चार विद्यार्थी थे. क्विज मास्टर प्रो इंदल पासवान रहे. वहीं, डॉ मो सज्जाद, डॉ संजेश तिवारी, मल्लिका शर्मा और शर्मिष्ठा पात्रा ने सहयोग किया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमानत नदी समूह के मधुप्रिय साव, आलोक पात्रा, सुशांत मुंडा, रोनित समंत, द्वितीय मयूराक्षी नदी समूह के संदीपन चक्रवर्ती, कान्हू टुडू, जयंतो दास, प्रतिभा रानी महतो, तृतीय स्थान शंख नदी समूह उज्ज्वल शाव, अमल महतो, मनीषा शाव, लक्की कुमारी ने प्राप्त किया. विजेताओं को 14 नवंबर को समापन समारोह में प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola