East Singhbhum News : तीन साल लिव-इन में रहने के बाद प्रेमी ने छोड़ा, थाना पहुंचा मामला
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
गुरुवार को युवती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी
विज्ञापन
गालूडीह.
बड़े शहरों से निकल कर अब गांवों और छोटे इलाकों में लिव-इन रिलेशनशिप का मामला पहुंचने लगा है. ऐसा एक मामला गालूडीह में सामने आया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का एक युवक गालूडीह की एक युवती के साथ करीब तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहा था. कोई विवाद नहीं था. शादी की बात आयी, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया. मामले को लेकर युवती ने गालूडीह थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को युवती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. अब तक प्राथमिकी दर्ज की सूचना नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










