आदिवासी परंपरा को बचाये रखें: बाबूलाल

मुसाबनी : आदिवासियों को अपनी परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने के लिए आगे आना होगा. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह समाजसेवी बाबूलाल सोरेन ने बुरू शिकारिया स्पोर्ट्स क्लब बागजांता में पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. श्री सोरेन ने कहा कि परंपरा एवं संस्कृति ही हमारी पहचान है. आने वाली […]
मुसाबनी : आदिवासियों को अपनी परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने के लिए आगे आना होगा. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह समाजसेवी बाबूलाल सोरेन ने बुरू शिकारिया स्पोर्ट्स क्लब बागजांता में पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही. श्री सोरेन ने कहा कि परंपरा एवं संस्कृति ही हमारी पहचान है.
आने वाली पीढ़ी को हमारी परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने की जिम्मेवारी है. मौके पर शिकार पर्व के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. सिंग सिंगराई, फिरकाल नृत्य प्रस्तुत करने वाले सफल प्रतिभागियों को बाबूलाल सोरेन पुरस्कृत किया. मौके पर झामुमो गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, मुखिया नानी सोरेन, ग्राम प्रधान मंगल हांसदा, रामदास सोरेन, सूमो यूनियन के महासचिव रमेश मांझी, क्लब के भोगला मार्डी, फागू हांसदा, रूपाई हांसदा, रामदास सोरेन, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




