पोटका : रतजगा कर ग्रामीण कर रहे पहरेदारी

Updated at : 17 May 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पोटका : रतजगा कर ग्रामीण  कर रहे पहरेदारी

नरवा : पोटका के बीहड़ क्षेत्र के ढेंगाम, हरिणा, दुबला बेड़ा तथा कुंदरूकोचा में ग्रामीण बच्चा चोर की अफवाह से रतजगा कर पहरेदारी कर रहे हैं. लोग पारंपरिक हथियारों से लैस थे. झामुमो के पोटका प्रखंड सचिव अवित्र सरदार एवं नारदा पंचायत के मुखिया चोमका सरदार ने नरवा में दी. उन्होंने कहा कि हालांकि अब […]

विज्ञापन

नरवा : पोटका के बीहड़ क्षेत्र के ढेंगाम, हरिणा, दुबला बेड़ा तथा कुंदरूकोचा में ग्रामीण बच्चा चोर की अफवाह से रतजगा कर पहरेदारी कर रहे हैं. लोग पारंपरिक हथियारों से लैस थे. झामुमो के पोटका प्रखंड सचिव अवित्र सरदार एवं नारदा पंचायत के मुखिया चोमका सरदार ने नरवा में दी. उन्होंने कहा कि हालांकि अब तक पोटका क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं घटी है.

लोग अफवाह से भयभीत हैं. वहीं पोटका प्रखंड के ही रांगा पहाड़ की तलहटी स्थित रानीकुदर, स्वर्गछींड़ा तथा दामुडीह गांव के लोग भी रतजगा कर रहे हैं. पंचायत के मुखिया चोमका सरदार ने कहा कि कोवाली थाना के तना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि कानून आपने हांथ में नहीं लें. मौके पर मुख्य रूप से अवित्र सरदार, नारदा पंचायत के मुखिाय चोमका सरदार, ग्राम पधान हीरो सिंह, बुलू महतो आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola