आदिवासियों को झारखंड नामधारी दलों ने ठगा

Updated at : 11 May 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों को झारखंड नामधारी दलों ने ठगा

पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती पर बोले सीएम राजनगर/ बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को कोल्हान दौरे पर थे. इस दौरान वह सरना धर्म के धर्मगुरु बनाव मुर्मू व पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए. कोषाफालिया में पं मुर्मू की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती पर बोले सीएम

राजनगर/ बहरागोड़ा : मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को कोल्हान दौरे पर थे. इस दौरान वह सरना धर्म के धर्मगुरु बनाव मुर्मू व पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल हुए. कोषाफालिया में पं मुर्मू की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने मुसलमानों को और झारखंड नामधारी दलों ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा है. वहीं सरायकेला-खरसावां के राजनगर में भाजपा प्रमंडल स्तरीय अनुसूचित जनजाति सम्मेलन को संबोधित किया.
दोनों कार्यक्रमों में उनके निशाने पर कांग्रेस और झारखंड नामधारी दल रहे. राजनगर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणा की कि अब हर साल पं मुर्मू के नाम पर साहित्यकारों को पुरस्कार दिया जायेगा और प्राथमिक विद्यालयों में संथाली भाषा की पढ़ाई होगी.
कोषाफालिया में ऑल इंडिया सरना धर्म चेमेद आसड़ा की ओर से आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘संस्कृति और प्रकृति के रक्षक तथा बलिदानी आदिवासी अब जाग रहे हैं. आदिवासी जागें और समाज को बदल डालें. 70 साल तक कांग्रेस ने मुसलमानों को और झारखंड नामधारी दलों ने आदिवासियों को सिर्फ ठगा है. आपके कंधे पर बंदूक रख कर चलाने वालों से सावधान रहें.’
राजनगर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि देश की आजादी के पश्चात आदिवासियों के विकास के नाम पर अरबों रुपये खर्च हुए पर उनका अपेक्षित विकास नहीं हो सका है. राज्य सरकार आदिवासियों के विकास के लिये कृतसंकल्प है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola