घाटशिला : 17 ड्रॉप आउट छात्रों का हुआ नामांकन

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी 149 प्राथमिक और मध्य विद्यालय ने 13 से 26 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर 17 ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया. इन छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 5 और 6 में हुआ है. इसकी जानकारी बीआरसी से मिली है. बीपीओ गौतम राणा और मुरली मोहन मुंडा ने बताया कि नामांकन […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के सभी 149 प्राथमिक और मध्य विद्यालय ने 13 से 26 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाकर 17 ड्रॉप आउट छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया. इन छात्र-छात्राओं का नामांकन कक्षा 5 और 6 में हुआ है. इसकी जानकारी बीआरसी से मिली है. बीपीओ गौतम राणा और मुरली मोहन मुंडा ने बताया कि नामांकन अभियान चला कर प्रखंड के सभी स्कूलों में कक्षा एक में 838 और एलजेकी में 1033 बच्चों का नामांकन कराया गया है.
जानकारी हो कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रखंड के सभी स्कूल अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में 14 दिनों तक नामांकन अभियान चला कर नामांकन कराया. बच्चों का स्कूल में ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




