हाथियों का झुंड चापड़ी पहुंचा

घाटशिला : घाटशिला के बुरूडीह के टिकरी पहड़ा से 25-26 अप्रैल की शाम सात बजे हाथियों का एक दल उतरा और बुरूडीह होते हुए एदेलबेड़ा, दीघा होते हुए लगभग दस बजे रात में चापड़ी पहुंचा. ग्रामीणों ने हाथ में मशाल जला कर और टार्च जला कर हाथियों के झुंड को गांव से लगभग 11 बजे […]
घाटशिला : घाटशिला के बुरूडीह के टिकरी पहड़ा से 25-26 अप्रैल की शाम सात बजे हाथियों का एक दल उतरा और बुरूडीह होते हुए एदेलबेड़ा, दीघा होते हुए लगभग दस बजे रात में चापड़ी पहुंचा.
ग्रामीणों ने हाथ में मशाल जला कर और टार्च जला कर हाथियों के झुंड को गांव से लगभग 11 बजे रात में भगाया. विदित हो कि 25 हाथियों का दल एदेलबेड़ा होते हुए मकड़ा गांव पहुंचा है. मकड़ा तालाब में पानी पीकर आगे बढ़ें. इसके बाद हाथियों का दल मकड़ा गांव 11 बजे से सुबह चार बजे तक रहा. एदेलबेड़ा होते हुए कालचिती, रामचंद्रपुर और बुरूडीह पहाड़ पर हाथियों का दल डेरा डाले हुए है. हाथियों की संख्या 25 है. ग्रामीणों के मुताबिक झुंड में हाथियों के बच्चे भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




