कस्तूरबा में नयी छात्राओं का हुआ स्वागत

Updated at : 27 Apr 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा में नयी छात्राओं का हुआ स्वागत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रांगण में बुधवार को वार्डन विनिता बिरुआ की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रमुख शास्त्री हेंब्रम और मुखिया रेवती नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में कक्षा छह में नामांकन लेने वाली 50 छात्राओं का […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रांगण में बुधवार को वार्डन विनिता बिरुआ की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रमुख शास्त्री हेंब्रम और मुखिया रेवती नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. समारोह में कक्षा छह में नामांकन लेने वाली 50 छात्राओं का स्वागत फूल देकर और पैर धोकर किया गया. आरती उतारी गयी. मौके पर प्रमुख ने कहा कि यह विद्यालय ज्ञान का कारखाना है.

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्राओं को अपनी संस्कृति की रक्षा करने का सीख दी जाती है. समारोह को मुखिया रेवती नायक, शिल्हु मांडी, ललित मांडी, दुर्योधन मुंडा आदि ने भी संबोधित किया. समारोह का संचालन रेणुका रानी टुडू ने किया. मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. बेंदा-मौदा मध्य विद्यालय में भी स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. यहां 13 छात्र-छात्राओं स्वागत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola