दाहीगोड़ा जलमीनार से एक घंटे होती है जलापूर्ति

Updated at : 25 Apr 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
दाहीगोड़ा जलमीनार से एक घंटे होती है जलापूर्ति

मुख्यमंत्री जनसंवाद में ग्रामीणों ने की शिकायत पेयजल विभाग के एई ने कहा, क्षमता से अधिक पानी का हो रहा उपयोग आपूर्ति के पानी से अपना कुआं भर रहे लोग, छापेमारी करने की रणनीति घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार का मामला सोमवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद में उठा. शिकायत की गयी कि यहां एक घंटे […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जनसंवाद में ग्रामीणों ने की शिकायत

पेयजल विभाग के एई ने कहा, क्षमता से अधिक पानी का हो रहा उपयोग
आपूर्ति के पानी से अपना कुआं भर रहे लोग, छापेमारी करने की रणनीति
घाटशिला : घाटशिला की दाहीगोड़ा जलमीनार का मामला सोमवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद में उठा. शिकायत की गयी कि यहां एक घंटे जलापूर्ति होती है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र बैठा ने कहा कि विद्युत की व्यवस्था नहीं रहने से सिर्फ साढ़े चार लाख गैलन पेयजल की आपूर्ति होती है. लगभग 1300 उपभोक्ता हैं.
एक उपभोक्ता को डेढ़ हजार लीटर पानी मिलता है. सरकार के निर्देशानुसार एक उपभोक्ता को 70 लीटर से 100 लीटर पेयजल की आपूर्ति करनी है. श्री बैठा ने कहा लोग आपूर्ति पानी से अपना कुआं भर रहे हैं. लोग पेयजल क्षमता से अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं. इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छापेमारी करने की योजना है. इसमें पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों से मदद ली जायेगी.
मोटर जलने से सोमवार को नहीं हुई जलापूर्ति
दाहीगोड़ा जलमीनार में 35 एचपी का मोटर जलने से सोमवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई. श्री बैठा ने कहा कि मैकेनिकल विभाग जमशेदपुर से 30 एचपी के मोटर की मरम्मत कर लगाने का कार्य चल रहा है. शाम तक मोटर लगने की संभावना है. उन्होंने कहा कि जलमीनार में 75 एचपी के मोटर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीपीआर बना कर भेजा गया है. इसके लिए 14 लाख का प्राक्कलन तैयार हुआ है. स्वीकृति मिलने व टेंडर होने के बाद जलमीनार में मोटर लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री जनसंवाद में उठाये गये मामले को लेकर जल एवं स्वच्छता विभाग परेशान है. राजस्टेट और उसके आसपास के ग्रामीण हमेशा आवाज उठाते हैं कि पर्याप्त मात्रा में उन्हें पानी नहीं मिलता है. इस मामले में पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय पदाधिकारी और जल सहिया का ग्रामीण घेराव करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola