पंचायत का 29 चापाकल हुआ खराब, जलसंकट
Updated at : 25 Apr 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

बाघुड़िया : पंचायत दिवस पर कार्यकारिणी बैठक गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत में सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक मुखिया हुडिंग सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें पंचायत दिवस मनाया गया. बैठक में 14वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति और लंबित योजनाओं पर चर्चा हुई. पंचायत में प्रधानमंत्री, इंदिरा और बिरसा आवास चर्चा हुई. […]
विज्ञापन
बाघुड़िया : पंचायत दिवस पर कार्यकारिणी बैठक
गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत में सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक मुखिया हुडिंग सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इसमें पंचायत दिवस मनाया गया. बैठक में 14वें वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति और लंबित योजनाओं पर चर्चा हुई. पंचायत में प्रधानमंत्री, इंदिरा और बिरसा आवास चर्चा हुई. बैठक में कहा गया पंचायत के चार गांव फोकस एरिया में शामिल है. गर्मी में पंचायत में पानी की समस्या बनी हुई है. इस पंचायत में 135 चापाकलों में 29 खराब है.
मुखिया ने कहा पंचायत के विभिन्न गांवों में 39 नये चापाकल गाड़ने के लिए विभाग को आवेदन सौंपा गया है. बैठक में पंचायत सचिव रामचंद्र मुर्मू, उप मुखिया देवीलाल टुडू, वार्ड मेंबर रायसेन मार्डी, साकला मुर्मू, कृष्ण चंद्र महतो, जोसना सिंह, दुली सोरेन, सुशीला सबर, सरस्वती सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




