किड्स होम की संस्थापक शोमा घोष का निधन, शोक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में किड्स होम की संस्थापक सह प्राचार्या और अखिल भारतीय बंग साहित्य सम्मेलनी की सदस्य शोमा घोष (32) का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. शाम को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुंचे. उन्हें लेकर टीएमएच रवाना हो गये. रास्ते में […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में किड्स होम की संस्थापक सह प्राचार्या और अखिल भारतीय बंग साहित्य सम्मेलनी की सदस्य शोमा घोष (32) का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. शाम को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुंचे. उन्हें लेकर टीएमएच रवाना हो गये. रास्ते में शोमा घोष का निधन हो गया. उनके निधन की खबर से बहरागोड़ा शोक में डूब गया. उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शोमा घोष के पिता जयंत घोष ऑल इंडिया बंग भाषा साहित्य सम्मेलनी के सचिव और चाचा कृष्णेंदु घोष वरिष्ठ पत्रकार हैं. मां ममता घोष गृहिणी हैं. बड़ी बहन पंपा घोष लंदन में रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




