खड़े ट्रक से बाइक टकरायी, तीन की मौत

Updated at : 23 Apr 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रक से बाइक टकरायी, तीन की मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत काली मंदिर के पास एनएच-33 पर शनिवार शाम खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गयी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे. जानकारी के मुताबिक बाइक (जेएच 05 बीजे 3237) पर सवार होकर हिजली के कौशिक माइती उर्फ सिल्टु माइती (26), गोपी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थानांतर्गत काली मंदिर के पास एनएच-33 पर शनिवार शाम खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गयी जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे.

जानकारी के मुताबिक बाइक (जेएच 05 बीजे 3237) पर सवार होकर हिजली के कौशिक माइती उर्फ सिल्टु माइती (26), गोपी जेना (24) और लालू यादव बाइक पर सवार होकर केशरदा से बहरागोड़ा की ओर आ रहे थे.
मध्यप्रदेश निवासी लालू यादव अपने मामा अमल जेना के घर में रहता था.
बताया जाता है कि रिमझिम बारिश के बीच बाइक तेज रफ्तार में चल रही थी. खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हुई. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला. सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. खून से लथपथ तीनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
बहरागोड़ा में काली मंदिर के पास एनएच 33 पर की घटना दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला
बहरागोड़ा में काली मंदिर के पास एनएच 33 पर की घटना दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला
चचेरी बहन की थी शादी, बर्फ का ऑडर देकर लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक गोपी जेना के चाचा की बेटी की शादी 23 अप्रैल को होनी है. बर्फ का ऑर्डर देने के लिए तीनों बाइक से केशरदा गये थे और देर शाम तीनों बाइक से लौट रहे थे. घटना से गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पाकर अस्पताल में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, असीत मिश्रा, सीपीएम नेता सपन महतो, भाजपा नेता चंडी चरण साव, बाप्तु साव, कांग्रेस नेता तापस महापात्रा पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola