मधुमक्खियों के काटने से दो लोग घायल

जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सब स्टेशन के समीप मधुमक्खियों ने शनिवार को राखा माइंस रेलवे कर्मी एके पांडे (39) और यूसिल कॉलोनी निवासी विजेंद्र राम (57) को काट कर घायल कर दिया. दोनों घायलों को यूसिल अस्पताल लाया गया और यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. घटना […]
जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित सब स्टेशन के समीप मधुमक्खियों ने शनिवार को राखा माइंस रेलवे कर्मी एके पांडे (39) और यूसिल कॉलोनी निवासी विजेंद्र राम (57) को काट कर घायल कर दिया. दोनों घायलों को यूसिल अस्पताल लाया गया और यहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
घटना के बारे में रेलवे कर्मी एके पांडे ने बताया कि वे परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से जादूगोड़ा मार्केट की ओर आ रहे थे कि अचानक मधुमक्खी ने काट लिया. साथ ही पास में खड़े यूसिल कर्मी विजेंद्र राम को भी मधुमक्खियों ने काट कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




