बहरागोड़ा: ओवरटेक विवाद में तीन ने रॉड से मारकर ली ट्रक चालक की जान
Updated at : 21 Apr 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

खलासी के सामने ही कर दी चालक की हत्या दो आरोपित चालक पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद किया बहरागोड़ा : हाइवे पर ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में तीन चेचिस चालकों ने रॉड मारकर एक ट्रक चालक की हत्या कर दी. घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
खलासी के सामने ही कर दी चालक की हत्या
दो आरोपित चालक पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद किया
बहरागोड़ा : हाइवे पर ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में तीन चेचिस चालकों ने रॉड मारकर एक ट्रक चालक की हत्या कर दी. घटना बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बासदा के पास एनएच 33 पर 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे हुई.
आंध्रप्रदेश निवासी ट्रक चालक शेख सुबानी (56) की हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चिचड़ा के पास से चेचिस समेत दो आरोपितों खंडामौदा के छोटन कालिंदी तथा पावड़ा के जिम्मी सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है. हत्या में प्रयुक्त रॉड को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
घाटशिला के एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा मामले की जांच कर गुरुवार को लौटे और पूरी
जानकारी दी. मिली जानकारी के अनुसार, आंध्रप्रदेश निवासी चालक शेख सुबानी (56) ट्रक संख्या पी 07 टीयू 6959 को लेकर रांची से कटक की ओर जा रहा था. खलासी हरे कृष्ण भी साथ था. हरे कृष्ण ने बताया कि धालभूमगढ़ पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक को लेकर दो चेचिस चालकों ने शेख सुबानी से बकझक के बाद देख लेने की धमकी दी थी. हरे कृष्ण ने बताया कि ट्रक जैसे ही बासदा के पास पहुंचा, एक चेचिस ने ओवरटेक किया और ट्रक के आगे खड़ा हो गया.
उसके बाद तीन चेचिस चालक गाड़ी से उतरकर ट्रक के पास पहुंचे. खलासी हरे कृष्ण के अनुसार, “दो ने मुझे पकड़ लिया और एक ने स्टील के रॉड से शेख सुबानी के सिर पर कई वार किये, इसके बाद वे तीनों चालक चेचिस लेकर चले गये.” सूचना पाकर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे. गंभीर रूप से घायल सुबानी को सीएचसी पहुंचाया. वहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




