ओलावृष्टि से गरमा धान की फसल बरबाद
Updated at : 21 Apr 2017 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : 19 अप्रैल की शाम आयी आंधी और ओलावृष्टि से बहरागोड़ा के पूर्वांचल में एख बड़े भूभाग पर फैली गरमा धान की फसल बरबाद हो गयी. किसानों को काफी क्षति पहुंची है. ब्राह्ममणकुंडी, छोटा पारुलिया, कुमारडुबी आदि पंचायतों के किसानों की कमर टूट गयी है. गुरुवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने स्थिति का जायजा […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : 19 अप्रैल की शाम आयी आंधी और ओलावृष्टि से बहरागोड़ा के पूर्वांचल में एख बड़े भूभाग पर फैली गरमा धान की फसल बरबाद हो गयी. किसानों को काफी क्षति पहुंची है. ब्राह्ममणकुंडी, छोटा पारुलिया, कुमारडुबी आदि पंचायतों के किसानों की कमर टूट गयी है. गुरुवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उक्त पंचायतों का दौरा कि या.
विधायक ने बर्बाद फसल को देख कर उपायुक्त और कृषि सचिव से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि 21 अप्रैल को एक टीम खेतों का जायजा लेने आयेगी. किसान अशोक प्रधान, पंकज कुमार दास, अचिंत प्रधान, दीपक महापात्रा, मनोज कुमार दास, हरिप्रसाद गोराई, कवि शंकर प्रधान, विपद भंजन प्रधान आदि ने कहा कि धान की फसल बरबाद हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




