चंचलदा में आग से तीन घर राख
Updated at : 21 Apr 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा से सटे चंचलदा गांव में गुरुवार रात करीब 10.30 बजे आग से सुखेन दास, उनके पुत्र जीतेन दास और शक्ति दास के फूस का घर राख हो गया. आग से घर में रखे सभी समान जल गये. इससे हजारों का नुकसान हुआ. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के केशरदा से सटे चंचलदा गांव में गुरुवार रात करीब 10.30 बजे आग से सुखेन दास, उनके पुत्र जीतेन दास और शक्ति दास के फूस का घर राख हो गया. आग से घर में रखे सभी समान जल गये. इससे हजारों का नुकसान हुआ. आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.
बताया जाता है कि आग लगी, तो घर में कोई नहीं था. सभी लोग शादी समारोह में गये हुए थे. घरों में ताला लगा था. भाजपा मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव ने आग लगने की सूचना अग्नि शमन केंद्र को दी. आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हुए थे.
घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी प्रभावितों की मदद के लिए दमकल के साथ गांव पहुंचे. तब तक तीनों घर राख हो चुके थे. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी भी प्रभावितों की मदद के लिए पहंुचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




