गालूडीह में 27 घंटे से ब्लैक आउट, जलापूर्ति ठप

Updated at : 21 Apr 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह में 27 घंटे से ब्लैक आउट, जलापूर्ति ठप

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र में बुधवार शाम चार बजे से ब्लैक आउट है. गुरुवार शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं आयी थी. लगातार 27 घंटे से ब्लैक आउट रहने से इस भीषण गर्मी में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार की शाम आयी आंधी-बारिश के दौरान धालभूमगढ़ के पास 33 हजार वोल्ट […]

विज्ञापन

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र में बुधवार शाम चार बजे से ब्लैक आउट है. गुरुवार शाम सात बजे तक बिजली बहाल नहीं आयी थी. लगातार 27 घंटे से ब्लैक आउट रहने से इस भीषण गर्मी में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार की शाम आयी आंधी-बारिश के दौरान धालभूमगढ़ के पास 33 हजार वोल्ट के बिजली तार पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली गुल है.

धालभूमगढ़ ग्रिड से कीताडीह ग्रिड में बिजली आपूर्ति होती है. कीताडीह ग्रिड से गालूडीह क्षेत्र की आठ पंचायतों में बिजली आपूर्ति होती है. खराबी आने से कीताडीह ग्रिड को बिजली नहीं मिल रही है. इससे पूरा इलाका अंधकार मय है. बिजली गुल रहने से गुरूवार को जलापूर्ति भी ठप रही. इससे इस गर्मी में पेयजल के लिए हाहाकार मचा रहा. बिजली कब बहाल होगी यह बताने वाला कोई नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola