चाकुलिया या धालभूमगढ़ से शुरू होगी उड़ान
Updated at : 20 Apr 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में एयरपोर्ट की संभावना को तलाशा चाकुलिया : एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने बुधवार को चाकुलिया, धालभूमगढ़ और सोनारी एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की संभावनाओं को देखा. द्वितीय विश्व युद्ध के समय चाकुलिया में निर्मित सामरिक हवाई अड्डा के दिन बहुरने […]
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में एयरपोर्ट की संभावना को तलाशा
चाकुलिया : एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने बुधवार को चाकुलिया, धालभूमगढ़ और सोनारी एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की संभावनाओं को देखा.
द्वितीय विश्व युद्ध के समय चाकुलिया में निर्मित सामरिक हवाई अड्डा के दिन बहुरने के आसार बढ़ गये हैं. बुधवार को एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) की एक टीम ने 515.44 एकड़ में फैले एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. टीम के साथ सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक कुणाल षाड़ंगी थे. टीम ने मुख्य रनवे की स्थिति, लंबाई व चौड़ाई का गहराई से अवलोकन किया. टीम में एएआइ के डीजीएम सुदेश शर्मा, एडीएम गणपति दास, एएआइ के सीनियर मैनेजर गणेश शर्मा, सनातन पनिकर, नीरज गुप्ता और पूर्वी सिंहभूम के एडीएम सुनील कुमार शामिल थे.
टीम ने बताया कि मुख्य रनवे उत्तर से दक्षिण की ओर 2.4 किमी और पूर्व से पश्चिम तक 2.2 किमी है. मुख्य रनवे का पूर्व-पश्चिम का कुछ भाग क्षतिग्रस्त है. इसकी मरम्मत हो जाये, तो यह 2.54 किमी हो जायेगा. टीम के सदस्यों ने वाहन से मुख्य रनवे का जायजा लिया. सदस्यों ने एडीसी से इस एयरपोर्ट के बारे में कई जानकारी प्राप्त की. इस संबंध में टीम के सदस्यों ने पत्रकारों को जानकारी देने से इनकार किया.
मौके पर घाटशिला के अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव, एसपी अभियान प्रणवा आनंद झा, घाटशिला के एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, सीओ गणेश महतो, थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, जिप सदस्य शिव चरण हांसदा, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो, सुशील शर्मा, शतदल महतो, शंभु नाथ मल्लिक, शुभेंदु महतो, साहेब राम मांडी, गोपन परिहारी समेत भाजपा और झामुमो के कई नेता उपस्थित थे. इसके बाद टीम
धालभूमगढ़ पहुंची. वहां के एयरपोर्ट का जायजा लिया. टीम ने धालभूमगढ़ में हवाई पट्टी को देखा और इसके इस्तेमाल संबंधी तकनीकी पक्ष का अध्ययन किया.
सोनारी एयरपोर्ट के रनवे को देखा: टीम ने सोनारी एयरपोर्ट का रनवे देखा और उसके विस्तार की संभावनाएं टटोली. इसके लिए सोनारी गोल्फ कोर्स की जमीन एयरपोर्ट के भीतर लेना पड़ सकता है, तब कोई कॉमर्शियल उड़ान संचालित हो सकता है. टीम ने उड़ान परियोजना के तहत कोलकाता से जमशेदपुर के बीच की उड़ान की संभावनाएं देखी. परियोजना के तहत कहां से कहां तक जोड़ा जा सकता है, इसकी जानकारी मांगी .
515.44 एकड़ में फैला है चाकुलिया का सामरिक हवाई अड्डा
मुख्य रनवे पूर्व-पश्चिम में 2.2 किमी तथा उत्तर दक्षिण में 2.4 किमी लंबा है
सोनारी (जमशेदपुर) एयरपोर्ट के विस्तार पर भी किया विमर्श
उड़ान परियोजना के तहत नये हवाई जहाज की उड़ान संंबंधी किया अध्ययन
सांसद ने कहा
टीम की सोच सकारात्मक
सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि एयरपोर्ट अथोरिटी ने चाकुलिया, धालभूमगढ़ के साथ सोनारी एयरपोर्ट की संभावनाओं को देखा है. जल्द ही वे रिपोर्ट सौंपेंगे. टीम की सकारात्मक सोच है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू और राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के प्रयासों से ही यह टीम आयी है. हम चाहते हैं कि कोल्हान में हर हाल में एयरपोर्ट आये. कांड्रा की जो परियोजना थी, उसको केंद्र सरकार ने आर्थिक दृष्टिकोण से सही नहीं पाया था, अब नयी संभावनाएं तलाशी गयी है. प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, अनिल मोदी, संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
सभी संभावनाएं देखी गयी है. चाकुलिया, धालभूमगढ़ और सोनारी एयरपोर्ट में एयरपोर्ट के साथ ही उड़ान परियोजना से उड़ान के बारे में जानकारी ली गयी है. इसकी रिपोर्ट सौंपी जायेगी.
सुदेश शर्मा, डीजीएम, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया
गैर सरकारी प्रश्न के तहत मैंने विधान सभा में चाकुलिया के एयरपोर्ट को कारगो एयरपोर्ट बनाने की मांग की थी. इस एयरपोर्ट को चालू करवाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की थी. इससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा.
– कुणाल षाड़ंगी, विधायक़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




