गालूडीह : कस्तूरबा छात्रावास में गलत नीयत से घुसने वाला युवक गिरफ्तार

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार की रात गलत नीयत से घुसने वाले अनंत बनर्जी (35) को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया. वह कालीमाटी के डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी अरुप बनर्जी का पुत्र है. छात्रावास से बरामद मोबाइल के जरिये पुलिस आरोपी […]
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह बराज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार की रात गलत नीयत से घुसने वाले अनंत बनर्जी (35) को पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया. वह कालीमाटी के डॉक्टर्स कॉलोनी निवासी अरुप बनर्जी का पुत्र है. छात्रावास से बरामद मोबाइल के जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची. युवक ने पुलिस के समक्ष गलत नीयत से कस्तूरबा गर्ल्स हॉस्टल में रात में प्रवेश करने की बात स्वीकारी.
पुलिस ने इसकी सूचना कस्तूरबा स्कूल को दी. सूचना पाकर बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान, वार्डेन रजली माई टुडू, लेखापाल प्रवीर मिश्रा, शिक्षिका लिपिका साव, रेखा दास, सुकांता कुंडू, रिंकु कुमारी, शिक्षक संजय सिंह थाना पहुंचे. पुलिस ने शिक्षकों के समक्ष युवक से पूछताछ की. युवक ने पूरी कहानी बता दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




