लैंग्वेज लैब से भाषाओं पर ग्रामीण विद्यार्थियों की बनेगी पकड़ : वीसी

घाटशिला : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को नयी दिल्ली से घाटशिला कॉलेज के लैंग्वेज लैब सहित 16 डिटिजल लैंग्वेज लैब्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इसके बाद घाटशिला कॉलेज में उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम प्रवेश प्रसाद सिंह एवं रूसा के उपनिदेशक […]
घाटशिला : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को नयी दिल्ली से घाटशिला कॉलेज के लैंग्वेज लैब सहित 16 डिटिजल लैंग्वेज लैब्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इसके बाद घाटशिला कॉलेज में उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम प्रवेश प्रसाद सिंह एवं रूसा के उपनिदेशक डॉ शंभु दयाल सिंह ने शिलापट्ट को अनावरित किया. कुलपति डॉ आर पी सिंह ने पत्रकारों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लैंग्वेज लैब मील का पत्थर साबित होगा. इस लैब से विद्यार्थी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत कर पायेंगे.
आज झारखंड के घाटशिला कॉलेज ने एक नये अध्याय की शुरुआत की है. फिलहाल हिंदी व अंग्रेजी में होंगी कक्षाएं:वीसी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की भाषा पर मजबूत पकड़ नहीं है, वे अपनी कक्षा के साथ-साथ भाषाई पकड़ मजबूत करने के लिए लैंग्वेज लैब का लाभ उठा सकते हैं. अभी लैब में हिंदी और अंगरेजी की कक्षाएं होंगी. आने वाले दिनों में अन्य भाषाओं के सॉफ्टवेयर भी डाले जायेंगे.कॉलेजों में शिक्षक होंगे बहाल, आधारभूत संरचना होगी दुरुस्त:कुलपति ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है. इसे दूर करने का प्रयास जारी है. जल्द कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली होगी. जिन कॉलेजों में आधारभूत संरचना की कमी है, वहां उसे पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




