लैंग्वेज लैब से भाषाओं पर पकड़ मजबूत होगी
Updated at : 18 Apr 2017 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला कॉलेज में डिजिटल लैंग्वेज लैब का उदघाटन, कोल्हान विवि के कुलपति आरपीपी सिंह ने कहा घाटशिला : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को नयी दिल्ली से घाटशिला कॉलेज के लैंग्वेज लैब सहित 16 डिटिजल लैंग्वेज लैब का उदघाटन ऑनलाइन किया. घाटशिला कॉलेज के उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
घाटशिला कॉलेज में डिजिटल लैंग्वेज लैब का उदघाटन, कोल्हान विवि के कुलपति आरपीपी सिंह ने कहा
घाटशिला : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को नयी दिल्ली से घाटशिला कॉलेज के लैंग्वेज लैब सहित 16 डिटिजल लैंग्वेज लैब का उदघाटन ऑनलाइन किया. घाटशिला कॉलेज के उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम प्रवेश प्रसाद सिंह और रूसा के उप निदेशक डॉ शंभु दयाल सिंह ने शिलापट्ट पर लगा परदा हटाया. समारोह के बाद कुलपति ने पत्रकारों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लैंग्वेज लैब मील का पत्थर साबित होगा. इस लैब से विद्यार्थी भाषा पर अपनी पकड़ मजबूत कर पायेंगे. आज झारखंड के घाटशिला कॉलेज ने एक नये अध्याय की शुरुआत है.
फिलहाल हिंदी व अंग्रेजी में होंगी कक्षाएं : वीसी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत नहीं है. वे अपनी कक्षा के साथ-साथ भाषायी पकड़ मजबूत बनाने के लिए लैंग्वेज लैब का लाभ उठा सकते हैं. अभी लैब में हिंदी और अंगरेजी की कक्षाएं होंगी. आने वाले दिनों में अन्य भाषाओं के सॉफ्टवेयर डाले जायेंगे.
कॉलेजों में शिक्षक होंगे बहाल, आधारभूत संरचना होगी दुरुस्त
कुलपति ने कहा कि कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है. इसे दूर करने का प्रयास जारी है. जल्द कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली होगी. जिन कॉलेजों में आधारभूत संरचनाओं की कमी है. उसे पूरा करने की दिशा में जोर दिया जा रहा है. घाटशिला में खुले ट्राइबल कॉलेज : डॉ बिनोद: स्वागत भाषण में कॉलेज के प्राचार्य डॉ बिनोद कुमार ने कहा कि घाटशिला कॉलेज को डॉ आरपीपी सिंह ने लैंग्वेज लैब दिया. घाटशिला में ट्राइबल कॉलेज की स्थापना होती, तो यहां के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में सहूलियत होती.
ट्राइबल विश्वविद्यालय की स्थापना से घाटशिला में नये युग की शुरुआत होगी. अब कॉलेज को आगे बढ़ने में कोई नहीं रोक सकता. संचालन प्रो नरेश कुमार ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया. इस मौके पर कुलानुशासक एके झा, को-ऑर्डिनेटर अविनाश कुमार, मुस्ताक अहमद, इंदल पासवान, डॉ पुस्कर बाला, डॉ सत्यप्रिय महालिक, यामनीकांत महतो, संजय कुमार मल्लिक, डॉ एसपी सिंह, डॉ मनमथ नारायण सिंह, डॉ एसपी सिंह, प्रो एसपी सिंह, प्रो एमडीपी सिंह,
राम प्रवेश सिंह, डॉ एसपी सिंह, डॉ एसएस पांडेय, एस चंद्रा, बीएल भौमिक, डॉ राजीव कुमार, कमल गुहा, कंचन सिन्हा, विमला सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष दाशमात मुर्मू, सचिव मधु हांसदा, सालगे सोरेन, रघुनाथ मुर्मू, संजय कुमार, सुजाता मार्डी, वाहिद अली, दीपक टोप्पो, शिवानी मुर्मू, अनिमा घोष, गायत्री हांसदा, मीता राउत, राजू गोराई, सुजाता हांसदा, मुस्कान कुमारी, लक्ष्मी हांसदा, लक्ष्मी बारीक, बाहा सोरेन, विमला हेंब्रम, मनीषा हेंब्रम, पलवन कुमार घोष, भरत कुमार, अमित कुमार, उपस्थित थे.
हिंदी-अंग्रेजी में प्रयोगशाला मददगार होगी : टुडू
विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि घाटशिला कॉलेज बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की बात को चरितार्थ कर रहा है. जानकारी मिली है कि कॉलेज में छात्रों से अधिक छात्राओं की संख्या है. विशुद्ध अंगरेजी और हिंदी बोलने में प्रयोगशाला मददगार साबित होगी. इस लैब से क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने की जरूरत है, तभी विद्यार्थी क्षेत्रीय भाषाओं पर अपनी पकड़ मजबूत बनायेंगे.
स्किल डेवलपमेंट का जरिया बनेगा लैंग्वेज लैब : सुशांत गौरव
अनुमंडलाधिकारी सुशांत गौरव ने कहा कि वर्ष 1995 से 2005 के बीच भारत आइटी के क्षेत्र में आगे बढ़ा है. हमने अमेरिका के बेस के जरिये स्किल्ड डेवलपमेंट को जनरेट किया. इसका परिणाम है कि आज घाटशिला कॉलेज को देश के अन्य हिस्सा जान सके हैं. लैब स्थानीय भाषाओं के साथ-साथ हिंदी और अंगरेजी को बेहतर बनायेगा. पर्सनालिटी डेवलप करायेगा.
प्रयोगशाला विद्यार्थियों की झिझक दूर करेगी : कुणाल षाड़ंगी
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि हमें हर भाषा बोलना आना चाहिए. अपनी भाषा पर बेहतर पकड़ होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन इज पावर. जब तक हम जानेंगे नहीं, उसे सही ढंग से नहीं बोल नहीं पायेंगे. इस झिझकता को लैंग्वेज लैब दूर करेगा. उन्होंने बहरागोड़ा कॉलेज में भी लैंग्वेज लैब की मांग की. या सप्ताह में एक दिन उन्हें घाटशिला कॉलेज के लैंगवेज में कक्षा लेने की अनुमति दी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




