बहरागोड़ा प्रखंड में जल संकट, ग्रामीण परेशान

Updated at : 18 Apr 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
बहरागोड़ा प्रखंड में जल संकट, ग्रामीण परेशान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की कई पंचायतों के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण पानी का स्तर नीचे जा रहा है. प्रखंड की मानुषमुड़िया, वनकांटा, डोमजुरी, पाथरी, मौदा, खंडामौदा, चिंगड़ा पंचायत में जल संकट गहरा गया है. इन पंचायतों के 543 चापाकलों में 127 खराब है. मानुषमुुड़िया पंचायत के 78 […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की कई पंचायतों के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण पानी का स्तर नीचे जा रहा है. प्रखंड की मानुषमुड़िया, वनकांटा, डोमजुरी, पाथरी, मौदा, खंडामौदा, चिंगड़ा पंचायत में जल संकट गहरा गया है. इन पंचायतों के 543 चापाकलों में 127 खराब है. मानुषमुुड़िया पंचायत के 78 चापाकल में 25 खराब, वनकांटा में 64 में 19 चापाकल खराब, डोमजुरी में 50 में 19 चापाकल खराब, पाथरी में 80 में 13 चापाकल खराब, मौदा में 45 में 12 चापाकल खराब, खंडामौदा में 144 में 28 चापाकल खराब और चिंगड़ा में 92 चापाकल में 18 चापाकल खराब है.

इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि चापाकल मरम्मत के लिए दो वाहन गांव-गांव जा रहा है. चार ग्रुप में काम हो रहा है. जल स्तर नीचे जाने के कारण कुछ पंचायतों में पेयजल समस्या हो रही है. विभाग की ओर से पाइप की निविदा निकाली गयी है. विभाग को जल्द पाइप उपलब्ध होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola