वीरभांगा जंगल में घुसे हाथी, दहशत में ग्रामीण
Updated at : 18 Apr 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के वीरभांगा गांव स्थित जंगल में सोमवार की शाम हाथियों का एक झुंड प्रवेश कर गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम छह हाथियों का एक दल जंगल में प्रवेश कर गया है. हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है. शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक […]
विज्ञापन
चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के वीरभांगा गांव स्थित जंगल में सोमवार की शाम हाथियों का एक झुंड प्रवेश कर गया. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की शाम छह हाथियों का एक दल जंगल में प्रवेश कर गया है. हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत है. शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. इसकी सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी शाम में गांव पहुंचे.
ग्रामीणों से उन्होंने जानकारी प्राप्त की. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि गांव से सटे जंगलों में ही हाथियों का एक दल है. ग्रामीणों के पास हाथियों को भगाने के लिए सामान नहीं है. इस पर विधायक ने डीएफओ सबा करीम अहमद से दूरभाष पर बात कर पटाखा, मशाल, टॉर्च आदि सामग्री ग्रामीणों को उपलब्ध कराने की बात कही. डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि 18 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से सामग्रियां उपलब्ध करा दी जायेगी. वीरभांगा में हाथियों के आने की सूचना पर वन विभाग के कर्मी भी गांव पहुंचे. ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




