जिप सदस्य ने बीइइओ को फटकारा

Updated at : 18 Apr 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्य ने बीइइओ को फटकारा

पोटका. स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीदारी बैठक की सूचना नहीं देने पर हंगामा पोटका : पोटका टू के स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीददारी को लेकर आयोजित बैठक की सूचना नहीं दिये जाने से नाराज जिप सदस्य चंद्रावती महतो सोमवार को बैठक में पहुंची और हंगामा करते हुए पोटका टू के बीइइओ राधिका पासवान को जमकर फटकार लगायी. […]

विज्ञापन

पोटका. स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीदारी बैठक की सूचना नहीं देने पर हंगामा

पोटका : पोटका टू के स्कूलों में बेंच-डेस्क खरीददारी को लेकर आयोजित बैठक की सूचना नहीं दिये जाने से नाराज जिप सदस्य चंद्रावती महतो सोमवार को बैठक में पहुंची और हंगामा करते हुए पोटका टू के बीइइओ राधिका पासवान को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि बीइइओ ने अपनी कमी को छुपाने के लिए उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी. उन्होंने कहा कि उनके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है. पोटका टू के बीइइओ की लगातार शिकायत मिलती रहती है, वह शिक्षकों से भयादोहन करते है.
बेंच डेस्क के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की सूचना बीइइओ ने नहीं दी.उन्होंने कहा कि बीइइओ को फोन करने पर वह नहीं मिलते, उनका मोबाइल स्वीच ऑफ रहता है. इसके बाद नाराज बीइइओ बैठक से बाहर निकल आये, जिसके बाद शिक्षकों ने मध्यस्थता करते हुए बीइइओ को बुलाया, जिसके पश्चात बैठक शांतिपूर्वक चला. इधर बीइइओ राधिका पासवान ने कहा कि जिला परिषद सदस्य को फोन कर सूचना दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola