नाढ़राकोचा टोला में हाथियों ने घर तोड़ा

Updated at : 17 Apr 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
नाढ़राकोचा टोला में हाथियों ने घर तोड़ा

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के चिरूगोड़ा गांव के नाढ़राकोचा टोला के ध्यान बेसरा का टाली का घर 15 अप्रैल की रात हाथियों के एक झुंड ने तोड़ दिया. इससे उसे पांच हजार रुपये की क्षति पहुंची है. हाथियों को झुंड को देख कर ध्यान बेसरा सिंहपुरा की ओर भागा. इससे उसके हाथ […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के चिरूगोड़ा गांव के नाढ़राकोचा टोला के ध्यान बेसरा का टाली का घर 15 अप्रैल की रात हाथियों के एक झुंड ने तोड़ दिया. इससे उसे पांच हजार रुपये की क्षति पहुंची है. हाथियों को झुंड को देख कर ध्यान बेसरा सिंहपुरा की ओर भागा. इससे उसके हाथ और पैर में भी चोट लगी है. उसने बताया कि 15 अप्रैल की रात आठ बजे वह और उसका पुत्र संजीत बेसरा आंगन में बैठे हुए थे. पावड़ा पहाड़ से नौ हाथियों का एक झुंड उसके घर के पीछे आया और घर के छप्पर के टाली को तोड़ दिया. आंगन में रखे कटहल फल को नष्ट कर दिया. उसने बताया कि हाथियों का एक दल पावड़ा पहाड़ पर शरण लिये हुए है. बताया जाता है कि ध्यान बेसरा का घर पावड़ा पहाड़ के बीच में एक मात्र घर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola