मोटर पंप 4 दिन से खराब गालूडीह थाने में जल संकट

गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के स्थायी आवासीय कॉलोनी का मोटर पंप चार दिनों से खराब है. इससे गालूडीह थाना में जल संकट उत्पन्न हो गया. इसी पंप से थाना को पानी मिलता है. जलापूर्ति ठप होने से जवान और पुलिस पदाधिकारी परेशान हैं. अधिकांश जवान सुबह में बराज डैम के पास नदी में नहाने जा […]
गालूडीह : सुवर्णरेखा परियोजना के स्थायी आवासीय कॉलोनी का मोटर पंप चार दिनों से खराब है. इससे गालूडीह थाना में जल संकट उत्पन्न हो गया. इसी पंप से थाना को पानी मिलता है. जलापूर्ति ठप होने से जवान और पुलिस पदाधिकारी परेशान हैं. अधिकांश जवान सुबह में बराज डैम के पास नदी में नहाने जा रहे हैं. वहीं कई पुलिस पदाधिकारी द्विवेणी कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी के कैंप में लगी बोरिंग में नहा रहे हैं. हालांकि थाना में एक चापाकल है. उससे पीने लायक पानी नहीं निकलता है.
जल संकट के कारण दो दिनों तक थाना में मेस बंद रहा. जवान होटलों में जाकर भोजन कर रहे थे. थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मिस्त्री को दिखाया गया है. जल्द मोटर पंप दुरुस्त कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




