वेतन की मांग पर सुरदा शॉफ्ट थ्री के ठेका मजदूर हड़ताल पर

मुसाबनी : सुरदा शॉफ्ट थ्री के ठेका मजदूर मार्च का वेतन भुगतान की मांग पर सोमवार की दोपहर पाली में हड़ताल पर चले गये. ठेका श्रमिकों ने दोपहर की पाली में थ्री शॉफ्ट में किसी को काम पर नहीं जाने दिया. इसके कारण पंप ऑपरेटर समेत कोई कर्मचारी खदान में नहीं जा सके. ठेका मजदूरों […]
मुसाबनी : सुरदा शॉफ्ट थ्री के ठेका मजदूर मार्च का वेतन भुगतान की मांग पर सोमवार की दोपहर पाली में हड़ताल पर चले गये. ठेका श्रमिकों ने दोपहर की पाली में थ्री शॉफ्ट में किसी को काम पर नहीं जाने दिया. इसके कारण पंप ऑपरेटर समेत कोई कर्मचारी खदान में नहीं जा सके. ठेका मजदूरों के आंदोलन से सुरदा थ्री शॉप्ट मेंं काम ठप हो गया. खदान से पानी निकासी समेत आवश्यक कार्य ठप हो गया. वेतन की मांग कर रहे मजदूरों को समझाने आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला,
डीजीएम (माइंस) उज्जवल, पीके त्रिपाठी, जेएन मुर्मू पहुंचे थे. ठेका मजदूर वेतन भुगतान करने की मांग पर अड़े थे. इस संबंध में आइआरएल के इडी बीएन शुक्ला ने कहा कि एचसीएल से पैसा मिलते ही जल्द ठेका श्रमिकों को वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. मजदूरों का अचानक हड़ताल पर चले जाने व दूसरों को काम पर नहीं जाने देने से सुरदा थ्री शॉप्ट में दोपहर की पाली में खदान से पानी निकासी समेत सभी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो गयी है. समाचार लिखे जाने तक ठेका मजदूरों की हड़ताल जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




