हेंदलजुड़ी : 2016 में हुई राशि निकासी, अब चापाकल की मरम्मत करने का विरोध

Updated at : 10 Apr 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
हेंदलजुड़ी : 2016 में हुई राशि निकासी, अब चापाकल की मरम्मत करने का विरोध

पंचायत के आमडांगा में सुदेव और पशुपति धावडि़या के घर के पास मरम्मत होना था चापानल वर्ष 2016 में हुई 12422 रुपये की निकासी. रविवार को मरम्मत के लिए पहुंचने पर विरोध गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत आमडांगा गांव में वर्ष 2016 में दो चापाकल की मरम्मत मद में अभिकर्ता प्रकाश मुर्मू […]

विज्ञापन

पंचायत के आमडांगा में सुदेव और पशुपति धावडि़या के घर के पास मरम्मत होना था चापानल

वर्ष 2016 में हुई 12422 रुपये की निकासी. रविवार को मरम्मत के लिए पहुंचने पर विरोध
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी पंचायत अंतर्गत आमडांगा गांव में वर्ष 2016 में दो चापाकल की मरम्मत मद में अभिकर्ता प्रकाश मुर्मू ने 12,422 रुपये की निकासी की, लेकिन चापाकलों की मरम्मत नहीं हुई. रविवार को अभिकर्ता मिस्त्री लेकर अ़ामडांगा में चापाकल मरम्मत करने पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उप मुखिया साधन दास के नेतृत्व में विरोध किया. उप मुखिया ने कहा कि वर्ष 2016 में रुपये की निकासी हुई थी. बिना काम किए निकासी कैसे हुई. इसकी जांच होनी चाहिए.
कार्यकारिणी की बैठक में मामले को रखूंगा. इसके बाद मरम्मत काम होगा. अभिकर्ता प्रकाश मुर्मू ने कहा कि वर्ष 2016 में हेंदलजुड़ी पंचायत में करीब 100 चापाकलों की मरम्मत का ठेका मिला था. अनेक चापाकलों की मरम्मत हुई है. दो छूट गया था. इसकी मरम्मत करनी है. मुखिया प्रतिनिधि दुलाल हांसदा ने कहा कि निकासी के बाद काम नहीं करने से गड़बड़ी कही जायेगी. अभिकर्ता ने कहा कि गड़बड़ी कहां है, हां काम में देर जरूर हुआ है. चापाकलों की मरम्मत के लिए 4.52 लाख का प्राक्कलन बना था
उप मुखिया साधन दास ने कहा वर्ष 2016 में पंचायत में एक सौ से ज्यादा चापाकलों की मरम्मत के लिए 4 लाख, 52 हजार,420 रुपये का प्राक्कलन बना था. इसमें आमडांगा में सुदेव और पशुपति धावड़िया के घर के पास दो चापाकलों की राशि 12,422 रु भी शामिल है. इसकी निकासी के बाद काम नहीं हुआ. एक चापानल मरम्मत के मद में 6211 रु दिए जा रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola