सूबे में काजू की खेती की असीम संभावनाएं : डॉ एम गंगाधर

गालूडीह : भारतीय काजू अनुसंधान केंद्र पुटूर (कर्नाटक) के निदेशक डॉ एम गंगाधर नायक और इंडियन काउंसिल ऑफ कृषि अनुसंधान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ मोहना शनिवार को दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र पहुंचे. यहां करीब 60 एकड़ में लगे काजू की खेती का निरीक्षण किया. डॉ नायक और डॉ मोहना आठ अ़ौर नौ अप्रैल को […]
गालूडीह : भारतीय काजू अनुसंधान केंद्र पुटूर (कर्नाटक) के निदेशक डॉ एम गंगाधर नायक और इंडियन काउंसिल ऑफ कृषि अनुसंधान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ मोहना शनिवार को दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र पहुंचे. यहां करीब 60 एकड़ में लगे काजू की खेती का निरीक्षण किया. डॉ नायक और डॉ मोहना आठ अ़ौर नौ अप्रैल को दारीसाई, गिधिबील, छोटाकुर्शी, चाकुलिया आदि जगहों पर काजू की खेती की जायजा लेंगे. दोनों गालूडीह टूरिस्ट रिसोर्ट में ठहरे हैं.
पहले दिन दारीसाई और गिधिबील का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद डॉ गंगाधर नायक ने प्रभात खबर से कहा कि झारखंड में काजू की खेती की असीम संभावना है. यहां की मिट्टी बेहतर है. यहां काजू के पौधों में कीड़े नहीं लगते हैं. किसानों को इसके लिए जागरूक करना जरूरी है. दारीसाई में जल्द काजू की खेती को लेकर किसान मेला लगाया जायेगा. दोनों बंगाल के झाड़ग्राम से दारीसाई पहुंचे हैं. उनके साथ जेडआरएस के सह निदेशक डॉ जिबरा टोप्पो, कृषि वैज्ञानिक डॉ पवन झा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




