रोजगार की मांग पर आइआरएल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन

मुसाबनी : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर शनिवार को झारखंड नव निर्माण बेरोजगार सेना के कार्यकर्ताओं ने आइआरएल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व बेरोजगार सेना के अध्यक्ष तपन कुमार भकत कर रहे थे. आइआरएल के महाप्रबंधक के नाम पर एक ज्ञापन सौंपकर कंपनी में युवाओं की भर्ती करने की […]
मुसाबनी : स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर शनिवार को झारखंड नव निर्माण बेरोजगार सेना के कार्यकर्ताओं ने आइआरएल के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व बेरोजगार सेना के अध्यक्ष तपन कुमार भकत कर रहे थे. आइआरएल के महाप्रबंधक के नाम पर एक ज्ञापन सौंपकर कंपनी में युवाओं की भर्ती करने की मांग की गयी.
स्थानीय शिक्षित युवाओं को कंपनी में बहाल करने, बहाली के लिए विज्ञापन स्थानीय समाचार पत्र या अन्य माध्यम से प्रकाशित करने की मांग की. बेरोजगार सेना ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बहाली का विज्ञापन बिना प्रकाशित किये मजदूरों की बहाली की गयी. हाल में बुजुर्ग श्रमिकों को सेवानिवृत्त किया गया है. विज्ञापन निकाल कर युवाओं को बहाल किया जाय. 13 अप्रैल तक इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की गयी, अन्यथा 14 अप्रैल से कंपनी का चक्का जाम कर माल ढुलाई व कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को रोका जायेगा. इसके साथ ही मांगों के समर्थन में उग्र आंदोलन चलाने की बात कही गयी. मौके पर झारखंड नव निर्माण बेरोजगार सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




