‘मंत्री- विधायकों को अपने वेतन की चिंता’

Updated at : 09 Apr 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
‘मंत्री- विधायकों को अपने वेतन की चिंता’

चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में शनिवार को दिव्यांग मोरचा की बैठक अध्यक्ष गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. इसमें दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. दिव्यांगों ने कहा कि सरकार असहाय दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन धारियों को सिर्फ 600 रुपये दे रही है. पेंशन बढ़ाने के लिए कई बार दिव्यांगों […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के डाक बंगला प्रांगण में शनिवार को दिव्यांग मोरचा की बैठक अध्यक्ष गंगा नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. इसमें दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. दिव्यांगों ने कहा कि सरकार असहाय दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन धारियों को सिर्फ 600 रुपये दे रही है. पेंशन बढ़ाने के लिए कई बार दिव्यांगों ने आंदोलन किया है.

सरकार उनकी पेंशन में वृद्धि नहीं कर रही है. सरकार अगर गरीब असहाय पेंशन धारियों की पेंशन नहीं बढ़ाती है, तो दिव्यांग मोरचा के बैनर तले सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. दिव्यांगों ने राज्य के मंत्री और विधायकों का वेतन भत्ता में वृद्धि किये जाने पर आक्रोश जताया. दिव्यांगों ने कहा कि मंत्री और विधायक असहाय लोगों के बारे में ना सोच कर सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं. मौके पर भवानी माहली, सोमा पातर, गंगा माहली, सुमी माहली, सर्वेश्वर महतो, महेश गागराई, नारायण महतो, अशोक पातर, शिबू सरदार, सुभाष कालिंदी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola