बीड़ीपाड़ा में झाड़ियों से शराब बरामद

चाकुलिया : नागानल कॉलोनी महिला समिति ने रविवार को समिति की अध्यक्ष तारा देवी सिंह के नेतृत्व में शराबबंदी अभियान चलाया. महिलाओं ने जुलूस निकाल कर विभिन्न टोलों में अवैध शराब भट्ठी संचालकों को चेताया. महिलाओं ने वाजपेयी नगर से सटे बीड़ी पाड़ा में छापामारी अभियान चलाया. महिलाओं को आते देख कई शराब विक्रेता शराब […]
चाकुलिया : नागानल कॉलोनी महिला समिति ने रविवार को समिति की अध्यक्ष तारा देवी सिंह के नेतृत्व में शराबबंदी अभियान चलाया. महिलाओं ने जुलूस निकाल कर विभिन्न टोलों में अवैध शराब भट्ठी संचालकों को चेताया. महिलाओं ने वाजपेयी नगर से सटे बीड़ी पाड़ा में छापामारी अभियान चलाया. महिलाओं को आते देख कई शराब विक्रेता शराब की बोतल लेकर भाग निकले. महिलाओं सर्च अभियान चलाकर कुछ अवैध शराब से भरी बोतलों को झाड़ियों से निकाला.
महिलाओं ने उक्त शराब को बहा दिया. महिला शक्ति जिंदाबाद, अवैध शराब बिक्री बंद करो का नारा लगा. यहां से महिलाएं बाजार क्षेत्र में घूम-घूम कर कई दुकानदारों को चेताया. महिलाओं ने कहा कि दुकान में शराब बेचते पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जायेगा. कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान में कल्याणी भारती, करुणा नाथ, उमा भारती, लखी रानी बेरा, मंटु दास, झुमा दास, अनिमा बेरा, झुमा महंती, बकुल पातर, कल्याणी नाथ आदि महिलाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




