भूमिज मुंडा समाज के श्मशान पर अतिक्रमण, लोगों में रोष

Updated at : 08 Mar 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
भूमिज मुंडा समाज के श्मशान पर अतिक्रमण, लोगों में रोष

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की मुढ़ाकाठी पंचायत भवन के पास आदिम भूमिज मुंडा समाज के श्मशान को कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे है. इससे आदिम भूमिज मुंडा समाज के लोगों में रोष है. पंचायत के मुखिया सपन सिंह ने बताया कि इस श्मशान को अतिक्रमित किये जाने से श्मशान संकीर्ण हो रहा है. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा की मुढ़ाकाठी पंचायत भवन के पास आदिम भूमिज मुंडा समाज के श्मशान को कुछ लोग अतिक्रमण कर रहे है. इससे आदिम भूमिज मुंडा समाज के लोगों में रोष है. पंचायत के मुखिया सपन सिंह ने बताया कि इस श्मशान को अतिक्रमित किये जाने से श्मशान संकीर्ण हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीडीओ को जानकारी दी गयी.

अब तक इस दिशा में पहल नहीं की गयी है. मुखिया ने कहा कि वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे. श्री सिंह ने बताया कि श्मशान खाता संख्या 354 और प्लॉट संख्या 146 में पांच एकड़ 42 डिसमिल जमीन पर था. उक्त जमीन अतिक्रमित हो गयी है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग श्मशान पर कब्जा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब समाज के लोगों को शव दाह करना मुश्किल होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola