खतियान ही हो स्थानीयता नीति का आधार

Updated at : 08 Jan 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
खतियान ही हो स्थानीयता नीति का आधार

झामुमो जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, बोले विधायक कुणाल षाड़ंगी बहरागाेड़ा में पांच फरवरी काे कार्यशाला जमशेदपुर : बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में स्थानीयता नीति निर्धारण का आधार खतियान हो. सरकार जब तक सीएनएटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशाेधनाें काे वापस नहीं लेगी, विराेध-प्रदर्शन-आंदाेलन जारी रहेंगे. श्री […]

विज्ञापन

झामुमो जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, बोले विधायक कुणाल षाड़ंगी

बहरागाेड़ा में पांच फरवरी काे कार्यशाला
जमशेदपुर : बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में स्थानीयता नीति निर्धारण का आधार खतियान हो. सरकार जब तक सीएनएटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशाेधनाें काे वापस नहीं लेगी, विराेध-प्रदर्शन-आंदाेलन जारी रहेंगे. श्री षाड़ंगी शनिवार को झामुमाे की जिला कार्यकारिणी की बैठक काे संबाेधित कर रहे थे. उलियान स्थित शहीद निर्मल महताे सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में झारखंड आंदाेलन से भी बड़ा आैर उग्र अांदाेलन होगा. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदास साेरेन ने की और संचालन जिला सचिव लालटू महताे ने किया.
रैयतों की जमीन मामले में आंदोलन होगा : रामदास सोरेन
रामदास साेरेन ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी मामले काे लेकर पंचायत-प्रखंड में जागरुकता शिविर लगाकर सरकार की पाेल खाेली जायेगी. 31 मार्च तक पदयात्रा व कार्यशाला पंचायत स्तर पर आयोजित होगी. टाटा लीज से बाहर की गयी रैयताें की जमीन के मामले काे लेकर 12 जनवरी काे उपायुक्त से मिलकर जानकारी ली जायेगी. इस मामले में न्याय नहीं मिला तो आंदाेलन खड़ा किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन गुरमीत सिंह गिल ने किया.
कार्यकर्ताआें काे चेतावनी
रामदास साेरेन ने प्रस्ताव पारित कर कार्यकर्ताआें काे पार्टी संविधान की धारा 4 (1-4) काे गंभीरता से लेने काे कहा है. संविधान के विवरीत आचरण करनेवालाें के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. श्री सोरेन ने बताया कि पांच फरवरी को बहरागाेड़ा प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय पार्टी कार्यकर्ताआें की कार्यशाला आयोजित होगी.
उपस्थित थे : पार्षद बाघराय मार्डी, एलिस मार्डी, चंद्रावती महताे, अर्जुन पूर्ति, शिव चरण हांसदा, संजीव सरदार, तुलसी बाला मुर्मू, पूर्व विधायक सनातन माझी, पूर्व सांसद सुमन महताे, राेड़िया साेरेन, राजीव कुमार महताे काबलू, कमलजीत काैर गिल, शंकर हेंब्रम, प्रमाेद लाल, बाल्ही मार्डी, मनव्वर हुसैन, सागेन पूर्ति, बाबर खान, सुनील महताे, दल गाेविंद लाेहरा, सुभाष कर्मकार, श्यामापद महताे, माेहम्मद जमील, समेत पार्टी के कई पदाधिकारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola