जाहेरथान की चहारदीवारी से हो घेराबंदी
Updated at : 05 Jan 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

नरवा : पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत अंतर्गत बिंग बुरू गांव के ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के ने जाहेरथान की चहारदीवारी से घेराबंदी की मांग की है. इसे लेकर श्री बास्के ने जिप सदस्य प्रतिमारानी मंडल को ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से बिंगबुरू गांव के जाहेरथान में चाहरदिवारी निर्माण कराने […]
विज्ञापन
नरवा : पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत अंतर्गत बिंग बुरू गांव के ग्राम प्रधान कृष्णा बास्के ने जाहेरथान की चहारदीवारी से घेराबंदी की मांग की है. इसे लेकर श्री बास्के ने जिप सदस्य प्रतिमारानी मंडल को ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से बिंगबुरू गांव के जाहेरथान में चाहरदिवारी निर्माण कराने की मांग की गयी. इस पर श्रीमती मंडल ने बताया कि इस संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी को एक पत्र लिखा गया है.
उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वीकृत होते ही चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जायेगा. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, बाबूलाल मार्डी, राम राय मुर्मू, शिवचरण टुडू. भीमसेन टुड़ू, बाबूलाल हांसदा, लक्ष्मण मुर्मू, संतोष हांसदा, विनोद मुर्मू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




