एनएच 33 किनारे बनेगा गालूडीह थाना भवन

गालूडीह : ग्रामीण एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने सोमवार को गालूडीह थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह थाना पर नहीं थे. एसपी ने एएसआइ उमेश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया. दैनिक डायरी का अवलोकन किया. पुलिस कर्मियों […]
गालूडीह : ग्रामीण एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने सोमवार को गालूडीह थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह थाना पर नहीं थे. एसपी ने एएसआइ उमेश सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया. दैनिक डायरी का अवलोकन किया. पुलिस कर्मियों से पेट्रोलिंग बढ़ाने और हाइवे पर जांच करने का निर्देश दिया. ग्रामीण एसपी ने थाना भवन का भी निरीक्षण किया. बैरक और गार्ड की स्थिति देखी.
जानकारी हो कि उक्त थाना 23 जनवरी 2011 से सुवर्णरेखा परियोजना के खाली पड़े जर्जर आवास में चल रहे हैं. पुलिस कर्मी जान जोखिम में डाल यहां रहते हैं. एनएच 33 किनारे गालूडीह थाना का नया भवन बनेगा. इसके लिए चयनित जमीन का भी ग्रामीण एसपी ने निरीक्षण किया. ग्रामीण एसपी ने कहा कि नया थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करायेंगे. पुलिस हाउसिंग बोर्ड लिमिटेड से थाना भवन का निर्माण होना है. वहां के अभियंताओं से बात कर स्थिति की जानकारी भी लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




