कुत्ते ने काटा, ओझा के चक्कर में गयी जान

Published at :05 Dec 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते ने काटा, ओझा के चक्कर में गयी जान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा गांव निवासी बारसा हेंब्रम (27) की मौत रविवार को हो गयी. परिजनों ने बताया कि 40 दिन पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था. वह डॉक्टर के पास ना जाकर महुली के एक ओझा से इलाज करवा रहा था. कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब हो […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के करकट्टा गांव निवासी बारसा हेंब्रम (27) की मौत रविवार को हो गयी. परिजनों ने बताया कि 40 दिन पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था. वह डॉक्टर के पास ना जाकर महुली के एक ओझा से इलाज करवा रहा था. कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब हो रही थी. वह तीन दिसंबर को विक्षिप्त हो गया.

उसे बहरागोड़ा में एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया. रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी, मुखिया पानसरी हांसदा मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे. श्री षाड़ंगी ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी अंधविश्वास से दूर रहें. मौके पर असित मिश्रा, बिंदु हांसदा, नारायण माइती आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola