हाइवा से हाई वोल्ट का बिजली खंभा टूटा, दो टायर जले

चाकुलिया : चालुनिया पंचायत के कांटाबानी पत्थर खदान से पत्थर लेकर आ रहे केके बिल्डर कंपनी का हाइवा (जेएच05एएस-5624) शांति नगर और जोड़ाम हाट के बीच मुख्य सड़क के किनारे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभा से टकरा गया. इससे हाइवा बिजली की चपेट में आ गया. हाइवा में करंट आने से हाइवा के दो […]
चाकुलिया : चालुनिया पंचायत के कांटाबानी पत्थर खदान से पत्थर लेकर आ रहे केके बिल्डर कंपनी का हाइवा (जेएच05एएस-5624) शांति नगर और जोड़ाम हाट के बीच मुख्य सड़क के किनारे 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभा से टकरा गया. इससे हाइवा बिजली की चपेट में आ गया. हाइवा में करंट आने से हाइवा के दो टायर जल गये. हाइवा के चालक और खलासी ने किसी तरह रात में आग पर काबू पाया. आग बुझाकर चालक और खलासी वाहन को छोड़ भाग गये. रविवार की सुबह कंपनी के अन्य कर्मियों ने घटना स्थल पहुंच कर हाइवा का चक्का बदलना शुरू किया. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी बिजली दुरुस्त करे, तभी वाहन को नहीं छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




