झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

Published at :02 Dec 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड बंद को लेकर पुलिस अलर्ट

बंदी को लेकर माझी परगना महाल ने की बैठक आदिवासी संघर्ष मोरचा का चक्का आंदोलन का महाल करेगा समर्थन घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित सिदो कान्हू मैदान के पास गुरुवार को देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक कर दो दिसंबर को झारखंड बंदी की घोषणा की है. महाल की बंदी का समर्थन […]

विज्ञापन

बंदी को लेकर माझी परगना महाल ने की बैठक

आदिवासी संघर्ष मोरचा का चक्का आंदोलन का महाल करेगा समर्थन
घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित सिदो कान्हू मैदान के पास गुरुवार को देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक कर दो दिसंबर को झारखंड बंदी की घोषणा की है. महाल की बंदी का समर्थन झामुमो और कांग्रेस भी कर रही है. बैठक में निर्णय लिया गया कि आदिवासी संघर्ष मोरचा चक्का जाम करेगा. इसका पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल पूर्व रूप से समर्थन करेगा. इस मामले में देश परगना ने कहा कि किसानों की धान कटनी को देखते हुए
सीएनटी/एसपीटी एक्ट में संशोधन के विरोध में आदिवासी संघर्ष मोरचा के चक्का जाम आंदोलन के समर्थन में पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल के समर्थक सड़कों पर उतरेंगे. बैठक में दिशोम पौराणिक रामचंद्र मुर्मू, जिला महासचिव सुधीर सोरेन, देश विचार सचिव बहादुर सोरेन, जिला सह सचिव सुखलाल हांसदा, धालभूमगढ़ के सचिव शांखो हांसदा, सुशील मुर्मू, लुगू हांसदा, भरत मुर्मू, लखन मुर्मू, राधा कृष्ण मुर्मू, साहेब टुडू उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola