मुसाबनी बीडीओ की पहल पर विक्षिप्त को भेजा गया रिनपास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा -दो माह के इलाज में ठीक हो जायेगी सोनिया मुसाबनी : मुसाबनी बीडीओ संतोष गुप्ता की पहल पर फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के तांबाजुड़ी की विक्षिप्त सोनिया हांसदा को इलाज के लिए गुरुवार सुबह मानसिक आरोग्यशाला रिनपास रांची भेजा गया. रिनपास जाने के लिए आइआरएल ने वाहन मुहैया कराया. सुबह सात बजे बीडीओ […]
विज्ञापन
डॉक्टरों ने कहा -दो माह के इलाज में ठीक हो जायेगी सोनिया
मुसाबनी : मुसाबनी बीडीओ संतोष गुप्ता की पहल पर फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के तांबाजुड़ी की विक्षिप्त सोनिया हांसदा को इलाज के लिए गुरुवार सुबह मानसिक आरोग्यशाला रिनपास रांची भेजा गया. रिनपास जाने के लिए आइआरएल ने वाहन मुहैया कराया. सुबह सात बजे बीडीओ संतोष गुप्ता, सीओ साधु चरण देवगम, आइआरएल के पदाधिकारी एके त्रिपाठी, फॉरेस्ट ब्लॉक की मुखिया सुनिता बानरा, पूर्व मुखिया सोहन सिंह बानरा, पंसस महेश्वर हांसदा, प्रखंड के नाजीर पीएस हेंब्रम, पंचायत सचिव कृष्ण पद धाड़ा ने सोनिया हांसदा को रांची रवाना किया. सोनिया को लेकर पंसस महेश्वर हांसदा रांची गये. साथ में सोनिया के पति दुर्गा हांसदा और उसके परिवार के सदस्य भी गये. दुर्गा हांसदा ने प्रशासन की त्वरित पहल के लिए बीडीओ संतोष गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब उनकी विक्षिप्त पत्नी का इलाज होगा और वह सामान्य जिंदगी जियेगी.
चिकित्सकों ने की जांच : बीडीओ की पहल पर रिनपास के डिप्टी डायरेक्टर विनय कुमार सिंकू ने सोनिया हांसदा के इलाज की व्यवस्था की है. तीन चिकित्सकों की टीम ने सोनिया की जांच की. चिकित्सकों ने कहा कि इलाज नहीं होने के कारण सोनिया की स्थिति बिगड़ी है. वह दो माह में दवा खाने के बाद ठीक हो जायेगी. उक्त जानकारी महेश्वर हांसदा ने दूरभाष पर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




