सेना की स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी

चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से खुलते ही सेना के जवानों की स्पेशल ट्रेन की एक बोगी के चार चक्के पटरी से उतर गये. बताया जाता हा कि जमशेदपुर की ओर जाने के लिए ट्रेन खुली थी. इसी दौरान बोगी संख्या आर42018 के चार चक्के पोल संख्या 1031 के पास बेपटरी हो […]
चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से खुलते ही सेना के जवानों की स्पेशल ट्रेन की एक बोगी के चार चक्के पटरी से उतर गये. बताया जाता हा कि जमशेदपुर की ओर जाने के लिए ट्रेन खुली थी. इसी दौरान बोगी संख्या आर42018 के चार चक्के पोल संख्या 1031 के पास बेपटरी हो गये. घटना के तुरंत बाद चालक ने ट्रेन रोक दी. इसकी सूचना तत्काल रेल अधिकारियों को दी गयी. करीब एक घंटा बाद रेलवे की वीवीएम वैन (रिलीफ वैन) पहुंची.इसके बाद पटरी से उतरी बोगी को पटरी पर लाया गया. दोपहर 3.20 बजे चाकुलिया से स्पेशल ट्रेन जमशेदपुर की ओर रवाना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




