रक्तदान के प्रति भ्रांतियां दूर करना जरूरी : प्रो इंदल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में शामिल छात्राएं. घाटशिला : रक्तदान महादान है. रक्तदान करने से शरीर को लाभ होता है, हानि नहीं होती. उक्त बातें मंगलवार को घाटशिला कॉलेज के कमरा संख्या 25 में रक्तदान को लेकर चलाये गये जागरुकता अभियान में राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो इंदल पासवान ने कहीं. श्री पासवान ने कहा कि लोगों में […]
विज्ञापन
जागरूकता अभियान में शामिल छात्राएं.
घाटशिला : रक्तदान महादान है. रक्तदान करने से शरीर को लाभ होता है, हानि नहीं होती. उक्त बातें मंगलवार को घाटशिला कॉलेज के कमरा संख्या 25 में रक्तदान को लेकर चलाये गये जागरुकता अभियान में राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो इंदल पासवान ने कहीं. श्री पासवान ने कहा कि लोगों में फैली भ्रांतियों को मिटाना होगा. रक्तदान से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है. आपका दान किया गया रक्त किसी न किसी की जान बचाता है. उन्होंने 8 दिसंबर को
घाटशिला कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की. अभियान में डॉ मनमथ नारायण सिंह, डॉ दिल चंद राम, प्रो मुस्ताक अहमद, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी महेश सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष दशमत मुर्मू, अर्जुन भुइयां, जमादार सोरेन, दीपक टोप्पो समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




